उदाकिशुनगंज: शराब पीकर हंगामा करने के जुर्म में एक व्यक्ति गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
उदाकिशुनगंज में शराब पीकर हंगामा करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। मधुबन चंद्र रही टोला निवासी जितेंद्र कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वह नशे की हालत में गांव में उत्पात मचा रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मौके से दबोच लिया। थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।