झांसी: झांसी में त्योहारों के मद्देनज़र FDA ने मारा छापा, गंदगी मिलने पर सब्जी वाले सहित कई प्रतिष्ठानों को भेजा नोटिस
Jhansi, Jhansi | Oct 5, 2025 जिलाधिकारी मृदुल चौधरी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) विभाग ने त्योहारों के दृष्टिगत छापामार कार्रवाई तेज कर दी है। रविवार को FDA टीम ने इलाहाबाद बैंक चौराहा स्थित "सब्जी वाला" के किचन पर छापा मारा, जहाँ अत्यधिक गंदगी पाए जाने पर तत्काल नोटिस जारी किया गया।