बदलापुर: बदलापुर के विधायक ने मेधावी छात्र राजशेखर सिंह को सम्मानित किया, छात्र के चेहरे पर खुशी दिखी
बदलापुर विधानसभा के ग्राम बनगांव निवासी मेधावी छात्र राजशेखर सिंह को उनकी शैक्षणिक उपलब्धि पर लैपटॉप प्रदान कर सम्मानित किया गया। राजशेखर ने इस वर्ष यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में 95.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया था। परीक्षा परिणाम के बाद उन्होंने अपनी माता के साथ श्री कमलम कार्यालय पहुंचकर आगे की पढ़ाई के लिए लैपटॉप की मांग की