डेहरी: प्रखंड सभागार में कैंसर जागरूकता शिविर का एसडीएम ने किया उद्घाटन,BDO भी रहें मौजूद
Dehri, Rohtas | Mar 9, 2024 डेहरी के प्रखंड सभागार में आज कैंसर जागरूकता शिविर का उद्घाटन किया गया ।बता दे कि शिविर का उद्घाटन डेहरी के एसडीएम सूर्य प्रताप सिंह ने किया ,वही इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी पुरुषोत्तम त्रिवेदी भी मौजूद थे। इस कैंसर जागरूकता शिविर में एम्स दिल्ली से आए कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ सुनील कुमार ने कैंसर से बचाव तथा रोकथाम संबंधित लोगों को निशुल्क जानकारी दी।