डेहरी: डेहरी डालमियानगर नगर परिषद कार्यालय में बोर्ड की बैठक सम्पन्न,एक अरब 69 करोड़ 59 लाख के बजट की मंजूरी
Dehri, Rohtas | Mar 7, 2024 नगर परिषद डेहरी डालमियानगर के बोर्ड की बैठक में पार्षदों ने ध्वनिमत से करीब 1अरब 69 करोड़ 59 लाख के भारी-भरकम बजट को मंजूरी दी है। इस बैठक में शहर के सौंदर्यीकरण को खासा तवज्जो दी गई है,साथ ही बुनियादी सेवा पर भी जोर दिया गया है। बता दें कि नप की मुख्य पार्षद शशि कुमारी की अध्यक्षता में यह बोर्ड की बैठक आयोजित की गई थी जिसमे में नप ईओ सहित पार्षद मौजूद थे।