डेहरी: भड़कुड़िया स्थित DAV स्कूल के टीचर का 9 वीं के छात्र को पीटने का वीडियो आया सामने, पिता से भी बदसलूकी, थाने में FIR दर्ज
Dehri, Rohtas | Mar 9, 2024 दरिहट इलाके के भड़कुड़िया स्थित DAV स्कूल के टीचर का कक्षा 9 के छात्र को पीटने का गम्भीर आरोप लगा है, जिसका वीडियो भी सामने आया है। जब छात्र के परिजन पूरे मामले को जानने के लिए स्कूल पहुंचे तो उल्टे स्कूल के एक अन्य शिक्षक द्वारा प्रिंसिपल चैंबर में देख लेने की धमकी दी गई और इसके बाद बच्चे के पिता ने स्थानीय थाने में दोनों आरोपी शिक्षकों पर FIR दर्ज कराई है।