डेहरी: RPF ने करवांदिया स्टेशन से शराब के धंधेबाज को किया गिरफ्तार, 6 बोतल अंग्रेजी शराब हुई बरामद
Dehri, Rohtas | Mar 8, 2024 आरपीएफ इंस्पेक्टर रामविलास राम ने बताया कि टीम के द्वारा पेट्रोलिंग की जा रही थी। इस क्रम में चेकिंग के दौरान करबंदिया स्टेशन अप स्टार्टर सिग्नल के पास से एक शराब के धंधेबाज को पकड़ा गया। तलाशी के क्रम में बैग से रॉयल स्टैग व्हिस्की की 6 बोतल बरामद की गई। इस मामले में एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है।