हज़ारीबाग: पूर्व सांसद जयंत सिन्हा का प्रयास सफल, गिद्दी रिवर साइड पुल का होगा निर्माण
हजारीबाग के पूर्व सांसद जयंत सिन्हा ने रविवार को चार बजे विडियो संदेश जारी कर बताया कि, गिद्दी रिवर साइड पुल, जो हज़ारीबाग और रांची मार्ग पर स्थित है, वर्षों से जर्जर हालत में है इस मुद्दे को जिला प्रशासन, कोल इंडिया और राज्य सरकार के समक्ष उठाया। उन्होंने अक्टूबर 2022, नवंबर 2023 और फरवरी 2025 में पुल का निरीक्षण कर मरम्मत और पुनर्निर्माण की मांग की थी।