गुमला: पालकोट के बंगरू मोड़ पर बाराती बोलेरो और ट्रक की टक्कर में 11 घायल, दो रिम्स रेफर
Gumla, Gumla | Apr 27, 2026 पालकोट थाना क्षेत्र के बंगरू मोड़ पर रविवार देर रात बारात से लौट रही बोलेरो और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो में सवार 11 लोग घायल हो गए जिनमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें रिम्स रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुमला थाना क्षेत्र के सिलाफारी हुंडरा टोली गांव से पालकोट थाना क्षेत्र के ओबेरा गांव बारात गई थी।