खंडवा नगर: रेल रोको आंदोलन: किसान ट्रैक तक नहीं पहुंचे, दिन-भर प्रदर्शन चला, सांसद ने केंद्रीय मंत्री से मिलाने का दिया आश्वासन
खंडवा में किसानों द्वारा रेल रोको प्रदर्शन दिन भर चला लेकिन किसान रेलवे ट्रैक तक नहीं पहुंच पाया। शाम 6 बजे सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने पहुंचकर लोगों को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा केंद्रीय मंत्री से मुलाकात का समय मांगा था , जानकारी शनिवार शाम 4 बजे की है