बरूराज मोतीपुर: पानापुर ओवर ब्रिज के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से टेंपो में सवार तीन महिला तथा एक पुरुष गंभीर रुप से जख़्मी।
मोतीपुर थाना क्षेत्र के पानापुर ओवर ब्रिज के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से टेंपो सवार तीन महिला तथा एक पुरुष गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। मौके पर एन एच आई की एंबुलेंस पहुंचकर जख्मी को इलाज के लिए मोतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया है। जहां से स्थिति नाजुक होने पर मुजफ्फरपुर skmch रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस जख्मी की पहचान में जुटी हुई है।