बरूराज मोतीपुर: बड़ा सेंदुआरी द पुरुषोत्तम गांव में जमीनी विवाद को लेकर चार लोग को मारपीट कर जख्मी करने का मामला सामने आया है।
मोतीपुर थाना क्षेत्र के बड़ा सेंदुआरी पुरुषोत्तम गांव में जमीनी विवाद को लेकर रात्रि में घर पर चढ़कर दो महिला एक बुजुर्ग तथा एक बच्चे को मारपीट कर जख्मी कर दिया है।वही इलाज के लिए परिजनों ने मोतीपुर CHC में भर्ती किया है। जख्मी में किरण देवी 40,आयुष कुमार 9,राजल देवी 60,लक्ष्मण भगत 65 बताया जाता है तथा थाने में 7 लोगो पर कार्रवाई करने के लिए आवेदन दिया है।