पटेढ़ी बेलसर: गरखा छपरा मे सड़क दुर्घटना में मृत पिता - पुत्र के शव सोरहत्था भगहा पहुँचते ही परिजनों में मचा कोहराम।
शनिवार को गरखा छपरा में अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत मौके पर हो गई। वहीं पत्नी और एक किशोर गंभीर रूप से घायल है, जिनका उपचार छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है। मृत पिता-पुत्र वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र के सोरहत्था भंगहा गांव निवासी कन्हाई महतो के 35 वर्ष के पुत्र मुकेश महतो वं पिंटू कुमार की मौके पर मौत हो गई।