प्रदेशभर में अग्निशमन सेवा सप्ताह को मनाते हुए लोगों को जागरूक करने की कोशिश की गई है. इस दौरान बेलसर प्रखंड क्षेत्र के अफजलपुर में इसको लेकर एक वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें अग्निशमन एवं आपात सेवा से जुड़े जवानों ने डेमो के जरिए तारीफें बटोरी और आग की घटनाओं के दौरान होने वाले खतरों को भी बताया.