पटेढ़ी बेलसर: अफजलपुर में पांच दिवसीय बाबा धनराज शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गई.
कलश यात्रा चिंतामनपुर गांव से शुरू होकर फतहपुर,कटारू,बीबीपुर गांव होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची. जहां यज्ञाचार्य पंकज चौबे ने 551 कन्याएं द्वारा लाए गए पवित्र गंगा जल को मंत्रोच्चारण के बीच कलश स्थापित करवाया गया. वही क्लश यात्रा एवं भव्य शोभा यात्रा को देखने के लिए सड़कों के दोनों तरफ से भारी भीड़ जुटी हुई थी श्रद्धालुओं की .