स्वार: रामपुर के टांडा में कब्र से निकाला गया कंकाल, इलाके में मची सनसनी, मामला ईदगाह के बड़े कब्रिस्तान का
Suar, Rampur | Apr 23, 2026 रामपुर के थाना टांडा क्षेत्र स्थित ईदगाह के बड़े कब्रिस्तान में उस समय हड़कंप मच गया, जब अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक कब्र से कंकाल निकालने का मामला सामने आया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।