दंडवत यात्रा के दौरान 17 वर्षीय श्रद्धालु की मौत, जिलेबिया मोड़ थाना ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेजा
भागलपुर से बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर के लिए दंडवत यात्रा पर निकले एक युवा श्रद्धालु की रास्ते में ही दुखद मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार, इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के चौधरी बासा गांव निवासी 17 वर्षीय रघुनन्दन कुमार, पिता रामबदन मंडल और माता सीता देवी, सुल्तानगंज से देवघर तक दंडवत यात्रा कर रहे थे।
बताया जा रहा है कि 13 जुलाई 2026 की सुबह करीब 10 बजे जिलेबिया पहाड़ के समीप उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही जिलेबिया मोड़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है।
एक युवा श्रद्धालु की इस तरह यात्रा के दौरान मौत से परिजन और साथी श्रद्धालु गहरे सदमे में हैं। लोगों ने बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ नमः शिवाय।
ॐ शांति।
#DanvatYatra #KawadYatra2026 #BolBam #Deoghar #Bhagalpur #Banka #Naugachhia