धामपुर: शेरकोट के मोहल्ला निकम्माशाह में एक दम्पत्ति ने चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही और अभद्र व्यवहार करने का लगाया आरोप
बुधवार की सांय करीब 4:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शेरकोट के मोहल्ला निकम्मा शाह निवासी मोहम्मद आबिद ने कहा है कि वह अपनी पुत्री को उपचार के लिए एक क्लीनिक पर ले गया था जहां उसका उपचार किया गया कई दिनों तक उपचार किया गया लेकिन उसके पुत्री की हालत में कोई सुधार नहीं है और हालात बिगड़ गई जब उसने अन्य अस्पताल में भर्ती कराया।