चूरू: नया बास क्षेत्र के बंद मकान में चोरी, नकदी सहित लाखों के जेवरात चुराए गए, बच्चों की गुल्लक भी नहीं छोड़ी
Churu, Churu | May 10, 2026 चूरू शहर के नयाबास क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक बन्द मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना गणेश मंदिर के पास स्थित शारदा विद्यालय के निकट की है। वारदात का पता रविवार सुबह परिवार के घर लौटने पर चला, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शाम 5 बजे करीब मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित ताराचंद प्रजापत ने बताया कि वह शनिवार