तिलौथू: दो दिन पूर्व चोरी गई भैंस बारुण से बरामद, दो लोग हिरासत में लिए गए
दो दिन पूर्व चोरी गई भैंस बारुण से बरामद, दो लोग हिरासत में तिलौथू थाना क्षेत्र के महेशडीह गांव से दो दिन पूर्व चोरी हुई भैंस को पुलिस ने बुधवार को बारुण क्षेत्र से बरामद कर लिया। मामले में तिलौथू के एक व्यक्ति सहित दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, भैंस चोरी की सूचना मिलने के बाद लगातार छानबीन की जा रही थी।