मनोहरथाना: गजवाड़ा विद्यालय में गर्मी में परिंदों की प्यास बुझाने के लिए 'एक व्यक्ति-एक परिंदा' अभियान
ग्रीष्म की तपिश में बेजुबान पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गजवाड़ा में अनूठी मुहिम शुरू हुई। टीचर्स ग्रुप के रतन लाल चैजारा द्वारा संचालित 'एक व्यक्ति-एक परिंदा अभियान' के तहत विद्यालय प्रांगण में परिंदे बांधे गए। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान पानी की व्यवस्था का संकल्प लिया।