बाजार समिति अवस्थित इवीएम वेयर हाउस का डीएम तुषार सिंगला एवं एसपी मनीष ने त्रैमासिक निरीक्षण गुरुवार की दोपहर 12:00 बजे किया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, संरचनात्मक व्यवस्था तथा ईवीएम मशीनों के रख-रखाव से संबंधित सभी बिंदुओं की समीक्षा की.