पानीपत: पानीपत में महेंद्रगढ़ की युवती का दिनदहाड़े अपहरण, भाई-दादी के साथ UP से लौट रही थी, बस स्टैंड के बाहर कार में डाला
पानीपत में एक 19 वर्षीय युवती का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। युवती अपनी दादी और भाई के साथ UP से लौट रही थी। नए बस स्टैंड (सिवाह पुल) के पास से उसको गाड़ी में सवार युवक जबरन उठा कर ले गए। पुलिस ने इस मामले में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-29 में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।