पानीपत: नौल्था गांव के पास पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली
पानीपत में ढाई करोड़ की रंगदारी मांगने वाले बदमाशों की सोनीपत एसटीएफ और सीआईए-1 पानीपत के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ नौल्था गांव के पास देर रात तीन बजे हुई। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। उसके तीन अन्य साथी भी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।