बेगूसराय: बेगूसराय पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास व 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा
बेगूसराय की पॉक्सो कोर्ट के स्पेशल जज महेश प्रसाद सिंह ने एक पॉक्सो मामले की सुनवाई करते हुए नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 50 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र का है, जो 28 जून 2022 को घटित हुआ था।