बेगूसराय: बेगूसराय में SP के निर्देश पर चलाया गया वाहन जांच अभियान, विधि-व्यवस्था का हुआ संधारण
बेगूसराय में एसपी मनीष के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान विधि-व्यवस्था संधारण किया गया. इस बाबत एसपी मनीष ने बताया कि अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को लेकर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए वाहन जांच अभियान चलाया गया. उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार चलाया जाएगा.