बेगूसराय: जिला परिषद के कर्मी को DDC द्वारा गाली-गलौज किये जाने के विरोध में कर्मियों ने कार्यालय परिसर में किया धरना-प्रदर्शन
जिला परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सह डीडीसी सोमेश बहादुर माथुर जिला परिषद के कर्मियों के साथ अमर्यादित भाषा के साथ-साथ गाली-गलौज करते हैं. जबसे बेगूसराय जिला आये हैं लगातार कर्मियों को प्रताड़ित करते रहते हैं. यह बातें जिला परिषद में कर्मियों के साथ धरना पर बैठे कर्मचारी महासंघ के मोहन मुरारी ने कही.