शामली: झिंझाना के लक्ष्मणपुर गांव के जंगल में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Shamli, Shamli | Jun 4, 2026 झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मणपुर के जंगल में 28 वर्षीय रोहित उर्फ रोहताश का शव पेड़ पर गमछे के सहारे फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि रोहित मूल रूप से सहारनपुर जिले के गांव महंगी का निवासी था और पिछले करीब दो वर्षों से कैराना क्षेत्र के गांव बराला में अपनी बुआ के यहां रह रहा था।