सिमरी: बारात से लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, ट्रक ज़ब्त, प्राथमिकी दर्ज
Simri, Buxar | Apr 15, 2026 सिमरी थाना क्षेत्र के मंझवारी मोड़ के समीप तेज रफ्तार एफसीआई ट्रक की चपेट में आए युवक की मौत हो गई। वह गंभीर रूप से जख्मी था और सदर अस्पताल में इलाजरत था। इलाज के कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह 9 बजे हुई थी जहां मृतक अपने सगे बड़े भाई की बारात से आरा के गजराजगंज से लौट रहा था।