झांसी: झांसी में अंतिम संस्कार होते ही श्मशान घाट से पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार, परिजनों का आरोप- ससुराल वालों ने की हत्या
Jhansi, Jhansi | May 6, 2026 झांसी में नवविवाहिता मीनू के अंतिम संस्कार को मंगलवार शान को उसके मायके पक्ष ने रोक दिया। नंदनपुरा शमशान घाट पहुंचे मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या उसके ससुराल के लोगों ने की है जबतक उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होता तब वह अंतिम संस्कार नहीं होने देंगे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।