केसठ: केसठ में राजद कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाई संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती
Kesath, Buxar | Apr 14, 2024 केसठ में रविवार को राजद कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 133वी जयंती मनाया। इस दौरान राजद नेता सुनील कुमार यादव उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि बाबा साहब देश के ऐसे एक शख्स थे, जिनकी तुलना किसी और से नहीं की जा सकती। उन्होंने आजादी के बाद देश के संविधान के निर्माण में योगदान दिए है।