करेली इलाके में पिता ने बेटे की हत्या की, पुलिस जांच में जुटी
Sadar, Allahabad | Apr 25, 2026
प्रयागराज में पिता ने जूसर के हैंडल से बेटे की सिर कुंचकर हत्या कर दी। रात वह बेटे को छत से जगाकर अपने कमरे में ले गया और ताबड़तोड़ जूसर के हैंडल से मारना शुरू कर दिया। शोर सुनकर मां और दोनों भाई कमरे की ओर दौड़े तो देखा चारों ओर खून ही खून फैला हुआ है। आरोपी पप्पू जायसवाल (45) ने तीनों को धमकाया और भाग गया। मां ने देखा बेटा प्रियांशु जायसवाल खून से सना था