देवबंद: नानौता गंगनहर पुल पर तेज रफ्तार कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार युवक की मौत, मां-बेटा घायल
नानौता क्षेत्र में दिल्ली मार्ग स्थित गंगनहर पुल पर रविवार दोपहर 3 बजे तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।