फूलपुुर: फूलपुर में 100 छात्राओं के लिए बनेगा कस्तूरबा छात्रावास
शुक्रवार 11 बजे मिली जानकारी फूलपुर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर में 2.42 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय छात्रावास का भूमि पूजन व शिलान्यास किया गया। 100 छात्राओं की क्षमता वाले इस छात्रावास का शिलान्यास सांसद प्रवीण पटेल और विधायक दीपक पटेल ने किया। कार्यक्रम में बालिका शिक्षा को सशक्त बनाने पर जोर दिया।