राजगढ़: राजगढ थाना पुलिस ने एनएच 52 पर लसेड़ी टोल नाके के पास अवैध खेजड़ी की लकड़ियों से भरी पीकअप गाड़ी को किया ज़ब्त
Rajgarh, Churu | Apr 29, 2026 सादुलपुर हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर राजगढ थाना पुलिस ने हरि लडक़ी तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए अवैध हरि गीली खेजड़ी की लकडिय़ों से भरी एक पीकअप गाड़ी को जब्त करने की कार्यवाही की है। एएसआई पारस कुमार ने बताया कि लकडिय़ों से भरी पीकअप जीप को जब्त कर राजगढ थाने मेंं खड़ा करवाया गया है तथा इस संबन्ध में वन विभाग को अग्रीम कार्यवाही हेतु सूचना दी गई है।