सहारनपुर: पीएम कार्यक्रम से पहले सीएम योगी हुए सक्रिय, सर्किट हाउस से रवाना हुआ काफिला, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
सहारनपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद मोर्चा संभालते हुए व्यवस्थाओं की कमान अपने हाथ में ले ली है। सोमवार देर शाम सहारनपुर पहुंचे सीएम द्वारा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करने के बाद मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री का काफिला गणेशपुर के लिए रवाना हो गया।