कैंपियरगंज: कैम्पियरगंज में लापरवाही का खौफनाक नतीजा, छत से गिरी ईंट से 8 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल, विरोध पर आरोपी ने दी धमकी
कैम्पियरगंज क्षेत्र के ग्राम मुहम्मदपुर में लापरवाही के चलते एक 8 वर्षीय मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घर से दुकान जा रही बच्ची के सिर पर पड़ोसी के मकान की छत से अचानक ईंट गिर गई, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गई। आफताब आलम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी भांजी आलिया घर से दुकान की ओर जा रही थी।