कर्वी: चित्रकूट में सड़क हादसे के आरोपी को सुनाई गई सजा, 2500 रुपये का जुर्माना
मंगलवार शाम 5 बजे जारी प्रेस नोट में चित्रकूट पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत सड़क हादसे के आरोपी को सजा दिलाई गई। सिविल जज सीडी/एफटीसी अदालत ने राम प्रसाद को न्यायालय उठने तक की सजा और ₹2500 जुर्माना सुनाया। प्रभावी पैरवी से यह फैसला संभव हुआ, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कार्रवाई की गई।