बिसौली: लखनऊ अग्निकांड के बाद बदायूं में प्रशासन अलर्ट, बिसौली में सुरक्षा खामियां मिलने पर दो लाइब्रेरियां सील की गईं
Bisauli, Budaun | Jun 24, 2026 लखनऊ में कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड के बाद बदायूं प्रशासन अलर्ट मोड पर है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले भर में संचालित कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरियों की जांच शुरू कर दी गई है। बिसौली नगर में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी महेंद्र पाल सिंह के निर्देशन में अग्निशमन विभाग की टीम ने करीब 10 लाइब्रेरियों का निरीक्षण किया।