गोपालगंज: रजोखर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो लोग हुए घायल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के रजोखर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि आरोपी के द्वारा जबरन जमीन पर कब्जा किया जा रहा था जिसको लेकर मारपीट हो गई। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।