महागामा: सनौर गांव की गेरुआ नदी में दिखा 12 फीट का मगरमच्छ, इलाकों में हड़कंप, वन विभाग की टीम रेस्क्यू में जुटी
Mahagama, Godda | May 31, 2026 जिले के बसंतराय प्रखंड के सनौर गांव स्थित गेरुआ नदी में एक विशालकाय मगरमच्छ को देखा गया। ग्रामीणों के अनुसार मगरमच्छ को नदी की धार में बहते देखा गया। मगरमच्छ की लंबाई करीब 10 से 12 फिट है। नदी में मगरमच्छ के देखने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू की।