गोरखपुर: बीच सड़क युवती से छेड़खानी और विरोध करने पर हमला करने वाले शोहदे को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
देवरिया रोड स्थित MMMUT के पास की कालोनी में रहने वाली युवती रविवार रात मंदिर से दर्शन कर पैदल घर लौट रही थी।तभी रास्ते में साहिल नाम के एक युवक ने उसे रोक लिया और बातचीत करने की कोशिश करने लगा।युवती ने विरोध किया और आगे बढ़ने लगी तो आरोपी अपना आपा खो बैठा और गाली- गलौज करते हुए मारपीट किया।कैंट पुलिस ने आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर जेल की सलाखो भेज दिया हैं।