पांगी सडक हादसे में शिकार हुए 13 दिवंगत आत्माओं को पुष्प अर्पित कर दी श्रदांजलि
पांगी वैली छात्र कल्याण संघ एवं पांगी घाटी के लोगों ने ढालपुर में 2 मिनट का मौन रख दी श्रदांजलि
Kullu Times
पांगी वैली छात्र कल्याण संघ कुल्लू द्वारा पांगी सडक हादसे के शिकार हुए 13 दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ढालपुर मैदान में श्रदांजलि अर्पित की गई। इस दौरान दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए पहले पुष्प अर्पित किया गया और 2 मिनट का मौन भी रखा गया। पांगी निवासी राजेंद्र शर्मा ने शौक व्यक्त करते हुए 13 दिवंगत आत्माओं को नमन करते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश, केंद्र सरकार और बी आर ओ से अपील की है कि लाहुल और पांगी घाटी के सड़कों के खस्ता हाल को ठीक करें और बी आर ओ सडक बनाते समय एक समय सुनिश्चित करें ताकि उस हिसाब से यातायात को नियंत्रित किया जा सके ताकि भविष्य में घाटी के लोगों को इस तरह की और क्षति से बचाया जा सके वहीं पांगी वैली छात्र कल्याण संघ कुल्लू इकाई ने भी इस सडक हादसे में शिकार हुए सभी दिवंगत आत्माओं के प्रति गहरी सांत्वना व्यक्त की और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
Kullu, Kullu | Jul 26, 2026