मुज़फ्फरनगर: मंत्री सोमेंद्र तोमर ने सपा, कांग्रेस और टीएमसी पर किया बड़ा हमला, नारी शक्ति वंदन बिल का विरोध महिलाओं का अपमान बताया
पचेंड़ा रोड स्थित बैंकट हॉल में आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन में प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। नारी शक्ति वंदन संशोधन बिल से महिलाओं को राजनीतिक अधिकार मिलेंगे। उन्होंने सपा, कांग्रेस और टीएमसी पर बिल का विरोध कर महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाया।