सिमगा: अल्ट्राटेक सीमेंट हिरमी में विशाल धरना प्रदर्शन एवं चक्का जाम कल, 12 मई से
जनपद पंचायत सिमगा क्षेत्र अंतर्गत पीड़ित किसान मजदूर स्थानीय नागरिक व जनप्रतिनिधिगण द्वारा अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी प्रबंधन द्वारा किए जा रहे वादा खिलाफी तानाशाही रवैया के खिलाफ 12 मई मंगलवार से विशाल धरना प्रदर्शन व चक्का जाम किया जाएगा आज तहसील कार्यालय सुहेला में बैठक आहूत की गई जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया