भोपाल की अमन कॉलोनी स्थित ईरानी डेरा अब प्रशासन और पुलिस के सीधे निशाने पर है। पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि ईरानी गिरोह के खिलाफ कार्रवाई के लिए भोपाल में 6 राज्यों की पुलिस टीमें तैनात हैं। हाल ही में निशातपुरा पुलिस ने भारी पुलिस बल के साथ दबिश देकर 10 महिलाओं सहित कुल 34 आरोपियों को गिरफ्तार किया|