रॉबर्ट्सगंज: पुलिस लाइन में एडीशनल एसपी के नेतृत्व में व्यापारी बन्धुओं और बैंक मित्रों के साथ बैठक, हुआ विचार-विमर्श
एडिशनल एसपी मुख्यालय सोनभद्र की अध्यक्षता में पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र स्थित सभागार कक्ष में व्यापारी सुरक्षा के सम्बन्ध में जनपद के प्रमुख व्यापारियों, उद्यमियों व पेट्रोल पम्प मालिकों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी । गोष्ठी में जनपद के प्रमुख व्यापारियों, उद्यमियों व पेट्रोल पम्प मालिकों के साथ उनकी सुरक्षा को लेकर विचार-विमर्श किया गया ।