बरेली: डीएम साहब बाइक पर निकले, बिना एस्कॉर्ट पहुंचे घर! बरेली में अविनाश सिंह का अंदाज़ बना चर्चा का विषय
बरेली में आज उस वक्त हर कोई हैरान रह गया, जब अविनाश सिंह अपनी सरकारी गाड़ी छोड़ बाइक से दफ्तर से आवास के लिए निकल पड़े। सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने रास्ते में अपना एस्कॉर्ट भी हटा दिया और बिल्कुल आम लोगों की तरह सफर किया। डीएम अविनाश सिंह का यह सादा और अलग अंदाज़ अब पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों ने सड़क पर जिलाधिकारी को बाइक चलाते देखा तो