भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के सीनियर डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर मनीष गर्ग ने शुक्रवार को दोपहर 3 बजे एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के अंतर्गत मतदाता सूची शुद्धिकरण हेतु प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आवेदकों द्वारा प्रस्तुत आवश्यक दस्तावेजों का भी गहन परीक्षण किया।