मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में दबंगों ने मामूली विवाद पर दंपति को बेरहमी से पीटा, गोद में था मासूम बच्चा, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद
मुजफ्फरनगर के सिविल लाइंस क्षेत्र में दबंगों की शर्मनाक करतूत सामने आई है। मामूली विवाद पर कुछ युवकों ने बाइक सवार दंपति को बेरहमी से पीट दिया। महिला की गोद में मासूम बच्चा भी था, लेकिन आरोपियों को जरा भी रहम नहीं आया। पूरी घटना CCTV में कैद होकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।